कानपुर देहात में 16 से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘‘भूजल सप्ताह‘‘ के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक, दिये निर्देश।

 
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प‘‘ थीम अन्तर्गत  16 जुलाई से 22 जुलाई, 2026 तक आयोजित किए जाने वाले ‘‘भूजल सप्ताह‘‘ के सफल एवं प्रभावी आयोजन के दृष्टिगत आज माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूजल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति आमजन में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करने तथा सप्ताहभर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भूजल का संरक्षण वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जनसहभागिता एवं जनजागरूकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता रैली, संगोष्ठी, गोष्ठी, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, ग्राम पंचायतों में चैपाल, जल संरक्षण विषयक विशेष जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) के प्रति जनजागरूकता एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियां तथा पौधरोपण जैसे कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करे तथा सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक परिसरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ जल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं भूजल दोहन में कमी लाने के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूजल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से कराया जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम का फोटो, वीडियो एवं प्रगति विवरण समय से उपलब्ध कराया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि भूजल सप्ताह के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों का प्रभावी अनुश्रवण किया जाए तथा शासन को निर्धारित प्रारूप में समयबद्ध आख्या प्रेषित की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी, जीएम डीआईसी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें