रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर देहात। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  कपिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद में कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षकों के चयन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मविश्वासी, सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है। इसलिए प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रत्येक छात्रा को आत्मरक्षा का प्रभावी प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर साकार किया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा, जिला समन्वयक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें