जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

कानपुर देहात। न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  नूपुर श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कारागार परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके रहने, भोजन, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नूपुर श्रीवास्तव ने ऐसे बंदियों, जो आर्थिक रूप से अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में भी जागरूक किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर, उप जेलर सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें