अज्ञात चोरों ने मकान से नकदी तथा सोने चांदी के आभूषण लाखों की चोरी कर हुए रफू चक्कर

कालपी (जालौन) नगर के एक मोहल्ले में स्थित मकान को सुना पाकर बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान को अपना निशाना बनाकर सोने चांदी आदि सामान लाखों तथा नगदी 90 हजार रुपए ले जाने में सफल हुए।
मोहल्ला अदल सराय निवासी महफूज खान पुत्र महमूद खान ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि 12 जुलाई को मेरे बच्चे तथा पत्नी रिश्तेदारी में गए हुए थे मैं भी फैक्ट्री में पूर्व की तरह काम करने गया था मेरे मकान में ताला लगा हुआ था तभी रविवार की रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुस गए तथा घर में अलमारी में रखा हुआ समान को ताला तोड़कर नगदी तथा सोने चांदी जेबरात लाखों रुपए में चुराकर ले गए जब मैं सुबह फैक्ट्री से घर आया मेरे मकान गेट ताला टूटा पड़ा हुआ था मैं अंदर गया मेरे घर में रखा हुआ पूरा सामान तथा नगदी आदि सोने चांदी के रुपए चोरी कर ले जाना बताया गया घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह एवं एसओजी टीम पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मौजूद पीड़ित को चोरी का खुलासा करने का भरपूर आश्वासन दिया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें