कालपी (जालौन) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में सीजर ऑपरेशन की जिम्मेदारी डॉक्टर रूबी सिंह द्वारा ऑपरेशन किए जाते थे वहीं उनका तबादला होने पर ऑपरेशन की विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा सचान एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में आई हुई गर्भवती महिला को सीजर ऑपरेशन कक्ष में ले जाकर सकुशल तरीके से ऑपरेशन किया जिससे जच्चा बच्चा स्वस्थ हुआ वहीं मौजूद बच्चों की मां तथा परिवार के लोग खुशी में झूमे तथा पूरे परिवार ने ऑपरेशन करने वाली टीम की भूर भूर प्रशंसा की सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश बर्दिया ने नगर व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिवारों को सूचित किया है की सीएचसी कालपी में गर्भवती महिलाओं को लाकर निशुल्क सीजर ऑपरेशन कर बच्चों को सकुशल तरीके से पैदा कराये उन्होंने यह भी अपील की है की प्राइवेट अस्पतालों में बिल्कुल जाना बंद करें जिससे ऑपरेशन में हजारों रुपए लगते हैं इसलिए सरकारी अस्पताल कालपी में आकर निशुल्क गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन कराने सर्वाधिक सहयोग करने की अपील की है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














