डिवाइडर से टकराई बाइक, दो किशोर गंभीर रुप से घायल

 

कुठौंद जालौन। थाना कुठौंद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नैनापुर पौधशाला, मेंइटहा-कालपी मार्ग के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिवम पुत्र संतराम (18 वर्ष) एवं शिवम पुत्र परशुनाथ (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका हाल निवास ज्ञात नहीं हो पाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक औरैया जनपद से अपने घर लौट रहे थे। नैनापुर पौधशाला के पास वन चौकी के समीप पहुंचते ही बाइक चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें