थाना प्रभारी और राजस्व टीम रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन
मूसानगर। मोहर्रम के मौके पर शुक्रवार 26 जून को नगर पंचायत में धार्मिक आस्था का नजारा देखने को मिला। फतेपुर बगिया से ताजिए के साथ मेहंदी का आयोजन करते हुए भव्य जुलूस निकाला गया। समाज के चौधरी बाबू दिन कुरैशी समाजसेवी राजनेता अकरम कुरैशी निजामी कुरैशी बबलू कुरैशी अफसर हनी एफ अन्य कई लोग ताजिए जुलूस के साथ साथ चले जुलूस मुगल रोड हाईवे तय मार्ग से होते हुए धूमधाम के साथ आगे बढ़ा कड़ाके की धूप हुआ गर्मी के चलते जगह-जगह लोगों ने ठंडे शरबत का स्टॉल लगाकर समाजसेवियों ने सेवा किया और कर्बला इमामबाड़े में जाकर समाप्त होगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी अमिता वर्मा फोर्स बल के साथ पूरे मार्ग पर मौजूद रहीं। उन्होंने खुद पैदल गश्त कर व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।
राजस्व विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी, कानूनगो और लेखपाल राघवेंद्र यादव जुलूस के साथ चल रहे थे। अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण किया और आयोजकों से समन्वय बनाए रखा, ताकि ट्रैफिक बाधित न हो।अखाड़े के करतबों ने बांधा समां
जुलूस में शामिल नौजवान लड़कों ने जगह-जगह अखाड़ा खेलकर शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया। लाठी, डंडे और तलवार के करतब देखकर मार्ग पर खड़े लोग भाव-विभोर हो गए। अखाड़े के प्रदर्शन से जुलूस में उत्साह दोगुना हो गया और लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग के समन्वय से जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। आयोजकों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की।













