कालपी (जालौन) मंगलवार को सुबह एक ग्राम के पांच दबंगों ने धार दार हथियार से युवक पर हमलाकर लहूलुहान किया घटना के बाबत पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
ग्राम महेवा निवासी पीड़ित अजय पाल सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह ने खून से लतपथ हालत में कोतवाली कालपी में मौजूद पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि 16 जून वर्ष 2026 सुबह मैं दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था तभी मेरे गांव के निवासी गण विकास पुत्र कल्लू सिंह बबलू डब्बन पुत्र गण सहदेव सिंह सोहित मोहित पुत्र गण डब्बन समेत पांचो लोगों ने मेरे दरवाजे आकर एक राय होकर गाली गलौज की तथा कुल्हाड़ी से सिर काट कर बुरी तरह घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग पहुंचे उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घर पर मौजूद परिजनो ने खून से लतपथ हालत में मुझे उठाकर कोतवाली कालपी लाये मैंने आपबीती घटना को पुलिस को बताया पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अभिरक्षा में घायल अवस्था पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










