यातायात प्रबंधन एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा

 

अतिक्रमण मुक्त सड़कें और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता

 जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने यातायात प्रबंधन एवं अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक मार्गों पर अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नगर निकाय, राजस्व एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें