(ज्येष्ठ मास के पंचम मंगलवार का विशेष महत्व)
कालपी (जालौन) भगवान वेद व्यास की जन्मस्थली एवं धार्मिक नगरी कालपी में पुरुषोत्तम मास के चलते आज पंचम मंगलवार को नगर के हनुमान मंदिरों मे सुन्दरकांड के साथ भंडारों का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया ।
इस पंचम मंगलवार का विशेष महत्व भी बताया गया है जो कि रामचरित मानस के पंचम सोपान (अध्याय) से जुड़ा हुआ है । आज के दिन जो भी श्रद्धालु एवं भक्तजन सच्चे मन से हनूमान जी की पूजा अर्चना एवं श्री रामचरित मानस के पंचम अध्याय सुन्दरकांड का पाठ एवं श्रवण करता है कलियुग के समस्त पापों का नाश होता है और उसकी समस्त अभीष्ट मनोकामनायें पूर्ण होती हैं ।
इसी आयोजन की श्रंखला मे रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर तथा स्थानीय मु० गणेशगंज/रामगंज स्थित प्राचीन जगदीश्वर हनुमान जी के मंदिर मे ज्येष्ठ मास के पंचम मंगलवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया ।जिसमें प्रमुख रुप से ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, हरिश्चन्द दीक्षित(बापू), अवधेष बाजपेयी, आर०एन० शुक्ला,आशुतोष मिश्रा, दीपू चौहान पत्रकार, रवि तिवारी एड०, लक्ष्मीकांत द्विवेदी ,सज्जन त्रिपाठी सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।
मंदिर कमेटी के सदस्यों जिसमे प्रमुख रूप से विवेक दीक्षित सभासद गणेश गंज वार्ड, दिलीप सिंह सेंगर, मानवेंद्र सिंह चौहान, माधौसिंह यादव, भगवान दास तिवारी, रामदास तिवारी, देवेन्द्र गुप्ता, अतुल बढ़ेरिया, डा. प्रदीप गुप्ता, हृदेश श्रीवास्तव, आशू जादौन, बबलू सिंह चौहान, सुबोध द्विवेदी भाजपा नगर अध्यक्ष, नन्नू ठाकुर, विजय सिंह राठौर, बबलू प्रजापत के द्वारा इस भंडारे का सफल आयोजन किया गया वहीं समिति के लोगों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का आयोजन अनवरत जारी रहेगा
आर०एन०शुक्ला पत्रकार










