रसूलाबाद में शंकराचार्य का भव्य स्वागत, गौ संरक्षण का दिलाया संकल्प

रसूलाबाद कानपुर देहात। कस्बे के झींझक रोड तिराहे पर आशुतोष पाठक ‘सलोने’ की अगुवाई में सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने शंकराचार्य का स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने उनकी आरती उतारी तथा स्मृति चिन्ह और ज्ञापन भेंट किए।
अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि गाय को हिन्दू समाज माता का दर्जा देता है, फिर भी उसे पशु की श्रेणी में रखा जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि गौ माता के प्राण और प्रतिष्ठा की रक्षा के उद्देश्य से गविष्टि यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। अब तक यात्रा 150 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुकी है।
शंकराचार्य ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा भी गाय की कुर्बानी न देने और उसे विशेष दर्जा दिए जाने की अपील की गई थी। उन्होंने इसे सामाजिक सद्भाव का सकारात्मक उदाहरण बताया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को गौ संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने स्मृति चिन्ह के रूप में कान्हा जी का चित्र व गऊ माँ की मूर्ति भेंट की तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया तो वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने गाय को गऊ माता घोषित किए जाने की मांग की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उनका काफिला समर्थकों की नारेबाजी के बीच झींझक की ओर रवाना हो गया।
इस अवसर पर मयंक त्रिपाठी, रोहित पांडेय, अम्बरीश सिंह गौर,अभय गुप्ता, सूरज द्विवेदी, हर्षित बाजपेयी, कृष्णा शुक्ला, हाजी फैजान खान, रामजी गुप्ता, कपिल पांडेय, देवांश मिश्रा, सूरत त्रिपाठी, अनुज चौबे, अर्जुन त्रिपाठी, गोपाल गुप्ता, मुरारी लाल कुशवाहा, शिवा ठाकुर, युवराज सिंह, बाबू पंडित, आनंद बाबू द्विवेदी, राजेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें