उरई में दिव्यांगजन उपकरण वितरण शिविर 29 मई को होगा आयोजित

उरई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी जालौन के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाला कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर अब 29 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र उरई में निवासरत दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जैसे मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए शारीरिक परीक्षण शिविर 28 मई को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर उरई में प्रस्तावित था।
लेकिन शासन द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तन किए जाने के कारण 28 मई को घोषित अवकाश के चलते शिविर को निरस्त कर दिया गया है। अब यह शिविर पूर्व निर्धारित स्थल पर 29 मई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा।
अधिकारियों ने पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें