भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच और कार्रवाई करने पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने तहसील मैथा तथा क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में समाधान दिवस के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें