सम्पूर्ण समाधान दिवस में किसानों को वितरित किए गए फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौधे

कानपुर देहात।आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भोगनीपुर में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला की उपस्थिति में किसानों को फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौधों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि के साथ बागवानी एवं कृषि वानिकी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी आय में वृद्धि एवं आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौध किसानों के लिए दीर्घकालिक आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं। फलदार पौध जहां पोषण एवं अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करते हैं, वहीं इमारती लकड़ी के पौधे भविष्य में बेहतर आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने किसानों से अधिकाधिक पौधारोपण कर उनके समुचित संरक्षण एवं नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि वानिकी एवं बागवानी आधारित खेती किसानों की आय को विविधतापूर्ण बनाने की दिशा में एक प्रभावी माध्यम है। इससे किसानों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ प्राप्त होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में भी सहायता मिलेगी। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा किसानों को पौधारोपण की वैज्ञानिक विधियों, पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल किसानों की समृद्धि, हरित विकास तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें