सावन सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

कानपुर देहात में आगामी सावन सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कल्याणपुर तिराहा, रूरा तिराहा, बैरी सवाई तिराहा, मैथा नहर चौराहा, केशरी निवादा चौराहा, भेवान चौराहा से लेकर बनीपारा बाणेश्वर मंदिर तक के मार्गों के साथ ही धर्मगढ़ बाबा मंदिर और कृपालेश्वर मंदिर जाने वाले रास्तों का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान बैरिकेडिंग, डायवर्जन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार, पुलिस पिकेट और ड्यूटी प्वाइंट की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें