कानपुर देहात। प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण की केन्द्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति (DLIMC) की बैठक आज जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में योजना के तृतीय चरण में चयनित 48 पैक्स समितियों में कम्प्यूटर हार्डवेयर की स्थापना, डिलीवरी चालान एवं इंस्टॉलेशन रिपोर्ट के अनुमोदन तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने संबंधी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराते हुए कम्प्यूटरीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पैक्स समितियों के कम्प्यूटरीकरण से किसानों को सहकारी सेवाएं अधिक सुगम, त्वरित एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।












