खरीफ 2026 के लिए बीज बुकिंग शुरू, ई-लॉटरी से मिलेगा किसानों को लाभ

उरई। उप कृषि निदेशक एस०के०उत्तम ने खरीफ-2026 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषको द्वारा बुकिंग के उपरांत ई-लॉटरी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराए जाने के सम्बंध में बताया कि खरीफ 2026 में विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ अन्तर्गत सामान्य बीज वितरण एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यो के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित / संकर) की बुंकिग विभागीय पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर दिनांक 26.05.2026 से प्रारंभ कर दी गई है। जहाँ किसान अपनी आवश्यकतानुसार निम्नलिखित योजनाओ मे बीज कि बुकिंग कर सकते है बीज वितरण हेतु कृषको का चयन ई-लाटॅरी के माध्यम से किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक ही मिनिकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषको को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारो से सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट बीज वितरण वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि तिल एवं मूंगफली की फसल में अनुदान निःशुल्क मिनिकिट, उर्द/मूंग/अरहर की फसल में अनुदान निःशुल्क मिनिकिट, कोंदो/सांवा/रावी/संकर बाजरा/संकुल ज्वार की फसल में अनुदान निःशुल्क मिनिकिट, उर्द/मूंग अरहर की फसल में अनुदान निःशुल्क मिनिकिट एवं सामान्य बीज वितरण(मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान पर), धान/उर्द/मूंग/अरहर/संकर बाजरा/संकर ज्वार की फसल में अनुदान सामान्य बीज वितरण(मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान पर), संकर मक्का की फसल में अनुदान सामान्य बीज वितरण(मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान पर), सामान्य धान/संकर धान/ढैचा की फसल में अनुदान सामान्य बीज वितरण(मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान पर) किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें