संपूर्ण समाधान दिवस पर किसानों को बांटे गए फलदार व इमारती पौधे, डीएम-एसपी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कानपुर देहात। तहसील भोगनीपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रभागीय वनाधिकारी की उपस्थिति में किसानों को फलदार एवं इमारती पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों का संरक्षण करने की अपील की।
डीएम और एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि फलदार और इमारती पौधों का रोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करता है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हरित वातावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें