कालपी जालौन – नगर एवं ग्रामीण अंचलों में कालपी पुलिस ने भ्रमण दौरान सात लोगों को कालपी पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा पुलिस की इस तावड़ तोड़ गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने राम चबूतरा निवासी गण तौसीफ अख्तर राजा पुत्रगण रईस खान समेत दोनों ने महमूदपुरा जाकर पैसे के लेनदेन में दो लोगों को मारपीट कर घायल किया था पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक रामजीलाल पुलिस बल के साथ एनसीआर दर्ज मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत मंगरोल मजरा धर्मपुर निवासीगण भूरा रूप सिंह पुत्र गण राजेंद्र दोनों भाइयों ने पड़ोसी को गाली गलौज करके मारपीट की थी पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक ओंकार सिंह ने बैरई निवासी रमाकांत तिवारी पुत्र चंद्र प्रकाश परिवार में शराब पीकर गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम जयरामपुर निवासी मेहताब पुत्र गोवर्धन कदौरा निवासी सोनू पुत्र पप्पू विश्वकर्मा समेत दोनों लोग गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया कालपी पुलिस ने घटनाओं में सात अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सीएचसी कालपी में डॉक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










