कालपी जालौन – बुधवार को सुबह एक ग्राम में भाई एवं बहू ने बड़े भाई को मारपीट कर बुरी तरह घायल किया घटना में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
ग्राम देवकली निवासी विजय सिंह पुत्र शंकर उर्फ लालाराम ने बुधवार के दिन कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सुबह आराजी जमीन के बंटवारे को लेकर मेरे भाई संजय कुमार तथा उसकी पत्नी समेत दोनों ने मुझे गाली गलौज कर लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर पड़ोसी लोग आ गए उन्होंने हमलावर दंपति को ललकारा तभी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना को प्रभारी निरीक्षक ने संज्ञान में लेकर पीड़ित घायल की पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भेज कर डॉक्टरी करने के उपरांत कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










