कालपी जालौन – हाईवे सड़क में बीती रात्रि 30 वर्षीय बृजेश सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कालपी 27 वर्षीय रिवा पुत्री श्रीनिवास निवासी जनपद कानपुर देहात रनिया दोनों लोग मंगलवार की रात अपने अपने निज निवास जा रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में दोनों लोग अलग-अलग जगह पर घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने दोनों घायलों को अलग-अलग जगह से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने दोनों गालों को अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान एक की हालत गंभीर पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई इलाज हेतु भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










