किसान दिवस का विकास भवन में हुआ आयोजन, किसानों की सुनी गई समस्याएं, दी गईं जानकारी

कानपुर देहात – किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा कृषक हित में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार मई माह के तृतीय बुधवार दिनांक 20.05.2026 को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में मध्यान्हः 12ः00 बजे से जिलाधिकारी  के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें सम्बन्धित समस्त अधिकारी एवं भारतीय किसान यूनियन (अराज0) के मण्डल अध्यक्ष रशीद अहमद आजाद के साथ-साथ जनपद के 35 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
  उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात  हरीशंकर भार्गव द्वारा किसान दिवस में आये अधिकारियों, किसान संगठन के प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों का औपचारिक स्वागत करते हुए  किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।  उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त कृषक भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रुप् से करा ले अन्यथा विभागों सें चलने वाली योजनाओं का लाभ नही मिल पायेगा,
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आप बागवानी मिशन योजनान्तर्गत का लाभ उठा कर फलों के बाग व सब्जियों की खेती कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त जिला उद्यान अधिकारी द्वारा ड्रिप इरीगेशन एवं स्प्रिंक्लर से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए, किसानों से योजना का लाभ उठाने हेतु जागरूक किया गया, मसरुम की खेती के लाभ बताये, उक्त के अतिरिक्त विभाग द्वारा डीग में संचालित हाई-टेक नर्सरी के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी
जिला कृषि अधिकारी के द्वारा अगामी खरीफ में खाद बीज की उपलब्धता के बारे में बताया एवं यह भी अवगत कराया गया कि खाद मात्रा जनपद में पर्याप्त है एवं धरती माता बचाव अभियान की जाकारी दी गयी, नचंहतपबनसजनतमण्हवअण्नचण्पद पर बीज बुकिंग कर किसान बीज प्राप्त कर सकते है, किसानों को लू से  बचाव के लिए अवगत कराया गया कि कृषक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक खेत में काम करने से बचें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें,सिर पर गमछा, टोपी या कपड़ा रखें साथ ही खाली पेट धूप में न जाएँ एवं पशुओं को छायादार स्थान पर रखें,दिन में 3-4 बार स्वच्छ एवं ठंडा पानी पिलाएँ साथ ही फसलो के बचाव भी बताये गये कि सुबह या शाम के समय सिंचाई करें,खेत में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करें,पौधों के आसपास घास-फूस या पत्तियों से ढकाव करें, आदि जानकारी प्रदान की गयी
      जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में कृषि रक्षा रसायनों की पर्याप्त उपलब्धता है,एवं अगामी खरीफ फसलों में लगने वाले कीट रोग से बचाव आदि जानकारी प्रदान की गयी
उपायुक्त मनरेगाा, द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में कच्ची नालिया जो जल बहाव से ढक गयी है उनकी जल्द खुदाई करा दी जायेगी जिससे नहर नलकूप से होेने वाली सिचाई में कृषको को सुगमता होे जायेगी।
Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें