कालपी जालौन – अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ नगर में स्थित आधा दर्जन बैंकों का औचक निरीक्षण कर निर्देश दिए।
बुधवार के दिन प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन समीप भारतीय स्टेट बैंक में औचक निरीक्षण किया वहीं पर मौजूद पुलिस पिकेट को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बैंक अंदर से बाहर तक शांति व्यवस्था सदैव बनाए रखने के निर्देश दिए उन्होंने बैंक में अंदर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके उपरांत टरननगंज स्थित बड़ौदा बैंक सिंडीकेट बैंक इंडियन बैंक कोऑपरेटिव बैंक आदि शाखों में अलग-अलग समय में पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया मौजूद पुलिस बल से पूछताछ की साथ में उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बैंक में व्यवधान उत्पन्न करें ऐसे लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली अवश्य भेजें जिससे ऐसे शरारती लोगों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी उन्होंने खड़ी बाइकों लॉक बंद होने की जानकारी की इतना भी नहीं बैंक बाहर खड़े लोगों से पूछा कि बैंक संबंधी कोई कार्य है बैंक के अंदर जाकर अपने कार्य को कराने निर्देश दिए उन्होंने बही बैंक समीप अनाधिकृत रूप से खड़े लोगों को जमकर फटकार लगाकर सीधे शांति से घर जाने के निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










