बलात्कार घटना पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन – ग्राम देवकली में 5 दिन पूर्व शाम को 18 वर्षीय लड़की के गैंगरैप की घटना नहीं पाई गई सिर्फ दुष्कर्म घटना पाए जाने पर पीड़ित पिता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ जुर्म धारा 64(1) 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को जांच हेतु सौंपी।
पीड़ित पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 15 मई वर्ष 2026 शुक्रवार की शाम को मेरी पुत्री खेतों में शौच क्रिया करने गई थी तभी पता अज्ञात युवक गुलशन पुत्र अज्ञात ने पुत्री को बुरी नीयत से दबोच कर दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया जब पुत्री चिल्लाई वहीं से निकल रहे राहगीरों ने आरोपी को ललकारा तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया घटना के बाबत लड़की की महिला पुलिस अभिरक्षा में डॉक्टरी करने की कार्यवाही शुरू कर दी है साथ में प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल में पहुंचकर जांच में जुटी हुई है घटना के बाबत मुकदमा दर्ज होने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल में पहुंचकर जांच की जा रही है उन्होंने बताया बलात्कारी आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें