कानपुर देहात – मिली जानकारी के मुताबिक थाना मंगलपुर क्षेत्र के खम्हैला गांव निवासी कृष्णकान्त तिवारी उर्फ पगघी का 23वर्षीय पुत्र अनू उर्फ रीतेश तिवारी घर मे बिजली का इन्वर्टर देख रहा था तभी बताया जाता है उसको करेंट लग गया जबतक पारिवारिक जन उसको सीएचसी लाये मौजूद डा. शिरोमणि सिह ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया! मौत की जानकारी होने पर मृतक की मां साधना भाई मनू बहिन आयुषी का रोरो कर बुरा हाल हो गया!











