कालपी (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर में एक विवाहिता को उसके ससुराल जनो द्वारा घर में प्रवेश न देने का मामला सामने आया है पीड़िता ने अपने जेठ पर मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
नगर के मोहल्ला आलमपुर निवासी गीता पत्नी अनमोल सोनी ने बताया कि बीते माह उसके जेठ ओम ने उसके साथ मारपीट की थी जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी महिला का कहना है कि करीब एक माह बाद जब वह वापस अपने ससुराल पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर के अंदर नहीं जाने दिया और बाहर से ताला डाल दिया महिला ने आरोप लगाया कि 24 घण्टे हो गये दरबाजा नहीं खोला मेरा लगभग एक साल का बच्चा है उसका जेठ आए दिन उसे परेशान करता है तथा मारपीट करता है पीड़िता के मुताबिक घर के अंदर ससुराल पक्ष के लोग मौजूद हैं लेकिन उसके काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला जा रहा है घटना को लेकर मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई पीड़िता ने 112 पर पुलिस बुलायी फिर भी दरबाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरबाजा नहीं खोला गया प्रशासन से न्याय दिलाए जाने और उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है प्रभारी कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि कोई तहरीर नही दी 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर गई दरबाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ससुराल पक्ष ने दरबाजा नहीं खोला पीड़िता अपनी माँ के साथ चली गई अगर तहरीर मिलती तो जाच करके कार्यवाही की जायेंगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









