महिलाओं ने बट पूजा कर पति की लंबी उम्र दीर्घायु एवं परिवार की खुशहाली हेतु मांगा आशीर्वाद

कालपी (जालौन) बट सावित्री पर्व को लेकर नगर एवं ग्रामीण अंचलों की हजारों महिलाओं ने बरगद वृक्ष समीप पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा अपने-अपने पति की लंबी उम्र दीर्घायु की कामना कर तथा परिवार में सदैव खुशहाली हेतु माथा टेककर पुरजोर आशीर्वाद मांगा।
शनिवार दिन बरगद वृक्ष पर्व में हिंदू महिलाओं ने अपने-अपने घर से तैयार होकर तथा बट पूजा के लिए सभी पूजा सामग्री तथा फूल आदि से थाल सजा कर सुबह प्रातः 8 बजे से निकलकर हरीगंज स्थित बरगद वृक्ष समीप पहुंचकर पूर्व की तरह इस बार बट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की तथा अपने अपने पतियों की लंबी उम्र दीर्घायु की भगवान से कामना की तथा पति पत्नी बच्चों की सदैव खुशहाली हेतु जिंदगी भर के लिए आशीर्वाद मांगा बट वृक्ष की महिलाओं के द्वारा पूजा करना पति की उम्र बराबर बढ़ोतरी होते हुए पर्व की महत्ता है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें