कानपुर देहात जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम् इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय रू0 1,00,000/- तक है. को रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा। इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाएं दिनांक 20 मई, 2026 से 03 जून, 2026 तक तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० तथा योजना के पोर्टल विभागीय वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन के उपरांत प्रशिक्षणदायी संस्थाओं को आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित दिनांक 03 जून, 2026 सायं 05ः00 बजे तक तथा अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों सहित दिनांक 10 जुलाई, 2026 सायं 05ः00 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात में जमा करना अनिवार्य होगा। योजना के अंतर्गत संस्थाओं का चयन निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा तथा अभ्यर्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति द्वारा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी एवं संस्थाएं विभागीय पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।











