आकाशीय बिजली पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र की कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा भौथरी में बीते बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी व 35 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि एक अधेड़ झुलस गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवारों की सहायता की जा चुकी है और आगे भी उनके स्तर से जो संभव मदद होगी, वह कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि रुचि कुशवाहा पुत्री राम बहादुर कुशवाहा का मकान जर्जर स्थिति में है और कच्चा है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसे रामचंद्र पुत्र मुल्ला का भी हालचाल जाना।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें