रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र में आस्था एवं विश्वास के साथ वट वृक्ष की पूजा की गई। जहां सुहागिन महिलाओं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और पति के लिए दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा की।
रसूलाबाद क्षेत्र कस्बा कहिंजरी में वट सावित्री पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा की। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर पूजा अर्चना और परिक्रमा की। मौली धागा बांध और अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। वट सावित्री सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। प्रत्येक वर्ष जेठ मां की अमावस्या तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं बट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करती हैं। हिंदू धर्म में प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक वट सावित्री व्रत का पर्व बहुत पवित्र माना गया है। रसूलाबाद क्षेत्र के असलतगंज, पहाड़ीपुर, अंगदपुर,तिस्ती, दहेलिया, उसरी, मानवा शाहबाजपुर, उसरी विलाहा, बहादुरपुर, अटिया रायपुर, कपराहट आदि सहित सभी जगह सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रख कर वट वृक्ष के नीचे पूजा कर अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।











