
तहसील अकबरपुर में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी म कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर कार्यवाही की जाए, ताकि प्रकरणों का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान हो सके। भूमि संबंधी मामलों में दोनों विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगण अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित रहे और आमजन की समस्याओं को सुना।











