कानपुर देहात की बेटी ने बढ़ाया जिले का गौरव

सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में 97% अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर

जनपद कानपुर देहात की प्रतिभाशाली छात्रा शुभी यादव ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में शुभी यादव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी एवं गर्व का माहौल है।
शुभी यादव,  सतीश नारायण यादव एवं  लालकेश यादव की सुपुत्री हैं तथा वह C H S Education Centre की स्कूल टॉपर भी रहीं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शुभी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर परिवार के संरक्षक एवं मार्गदर्शक परम आदरणीय विशंभर सिंह यादव ‘नाना जी’ ने बिटिया को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने शुभी को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर वह भविष्य में उच्च पद प्राप्त कर परिवार, जनपद और प्रदेश का नाम देशभर में रोशन करेंगी।
घर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर इस सफलता का उत्सव मनाया। क्षेत्र के लोगों ने शुभी यादव की उपलब्धि को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
शुभी यादव की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकती हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें