कालपी जालौन कड़ी सुरक्षा के चलते नगर में स्थित विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज मेहमानों ने अदाकार अल्लाह ताला से अमन शांति की दुआ मांगी वही कार्य वाहक प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ भ्रमण कर जायजा लेने के उपरांत ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों के निरीक्षण कर निर्देश दिए।
शुक्रवार के दिन कोतवाली कालपी इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पुलिस बल साथ जुम्मे की नमाज को लेकर नगर में स्थित खान काह मस्जिद सदर बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद जुलैहठी स्थित बड़ी मस्जिद हरीगंज स्थित मस्जिद तकी मस्जिद तहसील कालपी स्थित मस्जिद आदि मस्जिदों में भ्रमण कर तैनात पुलिस पिकिट पूछताछ कर अमन शांति बनाए रखने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने भ्रमण दौरान नगर में अमन शांति के माहौल को बिगाड़ने की किसी भी व्यक्ति ने कोशिश की ऐसे लोगों के सारे मंसूबे ध्वस्त कर कानून के तहत मुकदमा कायम करा कर जेल की सलाखों के पीछे भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी मेरे रहते हुए नगर में सदैव अमन शांति बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहूंगा नगर के लोगों को सुरक्षा का कवच हेतु आपकी सेवा में समर्पित रहूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











