कालपी जालौन नगर के मोहल्ले में पिता पुत्र को झगड़ा करना महंगा पड़ा वही कालपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी कमलेश पुत्र बालक राम बालक राम पुत्र इमरती लाल समेत दोनों लोग आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर पिता पुत्र अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











