कालपी जालौन सीओ ने त्रिमासिक निरीक्षण दौरान कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव तथा सफाई व्यवस्था बेहतर पाए जाने पर खुश होकर गदगद हुए वही अभिलेखों में छोटी कमियां पाए जाने पर उन कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए।
सोमवार के दिन पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार सिंह जैसे ही कोतवाली कालपी निरीक्षण हेतु पहुंचे वहां पहले से मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पुलिस बल के साथ स्वागत किया इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक के साथ सीओ ने कोतवाली के प्रांगण पर चारों तरफ भ्रमण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया वहीं सफाई व्यवस्था सही पाई गई इसके उपरांत उन्होंने कोतवाली कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों के रख रखाव का जायजा लिया वहीं पर अभिलेख रखरखाव में सही पाए गए कार्यालय में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह कार्यालय मुंशी विनीता एवं वीरेंद्र सिंह से पूछताछ की पूछताछ में सही उत्तर दिए जाने पर खुश होकर कार्यालय में मौजूद लोगों का हौसला अफजाई किया इसके उपरांत शस्त्रों की सफाई तथा रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मौजूद दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की शास्त्रों के रखरखाव की सरहाना की इसके उपरांत उन्होंने आईजीआरएस पटल एवं तहसील दिवस थाना दिवस अधिकारियों के द्वारा आए हुए शिकायती पत्रों तथा आदि अभिलेखों को जमकर खंगाला जो कमियां पाएंगे उन कमियों को पूरा कर लंबित पड़े शिकायतों को निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कार्यालय में बैठकर अभिलेखों का विंदुवार निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान अभिलेखों में जो त्रुटियां पाई गई उन त्रुटियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने लंबित पड़ी विवेचनाओं को गंभीरता से लेकर वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर विवेचना समाप्त करने के निर्देश दिए उन्होंने महिला पटल में मौजूद सरिता से महिला उत्पीड़न के बारे में पूछताछ की उन्होंने जवाब में उत्तर दिया की इस समय कोई भी महिला से संबंधित शिकायत लंबित नहीं है न ही माह मई में महिला से उत्पीड़न से संबंधित कोई मुकदमा भी पंजीकृत नहीं होना बताया गया उन्होंने पूरे निरीक्षण दौरान लगभग सारी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं स्टाफ को धन्यवाद देकर समय से चिन्हित ड्यूटी वाले जगह पर पुलिस जवानों को भेजने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने हल्का इचांर्जो को अपने अपने क्षेत्र में बराबर भ्रमण सील रहकर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सदैव अमन शांति बनाए रखें साथ में उन्होंने मौजूद प्रभारी निरीक्षक एवं हल्का इचांर्जो को कडे निर्देश दिए इसके क्षेत्र में अपराध घटित हुआ वही जिम्मेदार होगा साथ में मैं किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करूंगा मौके में अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश सिंह रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक बृजनंदन सिंह उप निरीक्षक ओंकार सिंह उप निरीक्षक पुत्तू लाल सिंह उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह सिपाही आशीष यादव माहिर कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित वर्मा विशेषज्ञ कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










