राजपुर पीएचसी पर मातृत्व दिवस का आयोजन डाक्टर ने 47 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया

 

कानपुर देहात के राजपुर पीएचसी मे शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान चिकित्सक डॉ आकांक्षा मिश्रा ने 47 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया उन्हें उचित सलाह और दवाएं भी दी गई यह कार्यक्रम माह की,9 तरीख को सीएचसी और पीएचसी पर आयोजित किया जाता है राजपुर पीएचसी में हुएं इस आयोजन में महिलाओं की एचआएवी हीमोग्लोबिन यूरीन वजन और खून की जांच की गई जाच के दौरान कई गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई जिसके लिए उन्हें नियमित रूप से हरी सब्जियां का सेवन करने की सलाह दी गई इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य वर्धक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई डॉक्टर आकांक्षा मिश्रा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्हें साफ-सफाई और खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए किसी भी परेशानी की स्थिति मे तुरंत चिकित्सक मे परामर्श लेकर आवश्यक दवाएं लेनी चाहिए सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक कर रही है ताकि मातृत्व सुरक्षित रहे हैं और स्वस्थ बच्चे पैदा हो

 

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें