सड़क सुरक्षा अभियान में कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 605 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 605 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया गया।
पुलिस विभाग ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें