लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कालपी (जालौन)। प्रदेश के आवाहन पर स्थानीय लेखपाल संगठन के लोगों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर न्याय दिलाए जाने की भरी हुंकार।
शनिवार के दिन जनपद अयोध्या तहसील सोहाबल तैनात उत्कर्ष दीप के विरोध एंटी करप्शन टीम के द्वारा की गई कार्यवाही पर प्रदेश के आवाहन पर हम सभी लेखपाल तहसील कालपी लेखपाल बैठक बरामदे में सभी लोगों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर विरोध किया इतना भी नहीं लेखपाल संघ जिंदाबाद लेखपाल एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर तहसील चहुओर गूंज उठी इसके उपरांत तहसील संघ अध्यक्ष जयवीर सिंह ने अपने संग के पदाधिकारी एवं लेखपाल साथियो की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा को सौंपते हुए अवगत कराया कि लेखपाल वह कड़ी है की अपनी मेहनत से और तथा लगन से भूमि आदि संबंधी कार्यों को सदैव निष्पक्ष भाव से कार्य करता है सिर्फ हम लोग जो कार्य करते हैं वह जनता से जुड़े हुए कार्य हैं इसमें कुछ लोग गलत कार्य के लिए हर प्रकार के हथकंड़े अपना कर हम लेखपालों को फसाने का सदैव षड्यंत्र रचते हैं जो हमारे लेखपाल को रिश्वत के नाम से गलत टीम ने पकड़ कर जो कार्रवाई की है वह निराधार है इस कार्यवाही को यदि तत्काल समाप्त नहीं किया जाता तो हम लोगों का धरना प्रदर्शन प्रदेश आवाहन पर बराबर चलता रहेगा हम सभी लोग संघर्ष कर न्याय लेकर ही रहेंगे यदि न्याय नहीं मिला तो अभी तो हमारी तहसील स्तर पर प्रदर्शन हो रहा है इसके बाद जनपद मुख्यालय से लखनऊ में प्रदर्शन कर ही न्याय लेकर ही रहेंगे पूरे प्रदेश में समस्त लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर विरोध किया है धरना प्रदर्शन करने तथा ज्ञापन देने वालों में सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह शिवमंगल पाठक सुमित यादव जितेंद्र राजपूत विभा प्रिया सिंह चौहान छविनाथ सिंह पाल विद्यासागर अभिषेक सिंह राहुल कुमार पल्लवी श्रीवास्तव आदि समस्त लेखपाल मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें