छापामारी अभियान में प्रतिबंधित पॉलीथिन से भारी गोदाम की गई सील

कालपी (जालौन)। प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग की रोक को लेकर नगर पालिका परिषद ने शनिवार को अभियान चलाकर तीन गोदाम सील कर दिये जिस से बाजार में हड़कंप मच गया।
मंडलायुक्त झांसी व उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक अजीत यादव के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने मुख्य बाजार टरननगंज में प्रतिबंधित पालीथीन के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिये औचक अभियान चलाया
जसमें साजिद पुत्र वासित के कागजीपुरा स्थित दो गोदामों पर टीम पहुंची संचालक को फोन कर मौके पर बुलाने के लिये जब फोन किया तो घंटी जाने के बाद मोबाइल बंद हो गया काफी देर इंतजार के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे इस पर टीम ने दोनों गोदामों को सील कर दिया इसी तरह टरननगंज स्थित किरण गुप्ता के गोदाम पर भी टीम पहुंची फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने स्वयं के बाहर होने की बात कहते हुए मौके पर आने में असमर्थता जताई इसके बाद टीम ने गोदाम को सील कर दिया राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि सील किए गए तीनों गोदाम उपजिलाधिकारी अथवा सक्षम अधिकारी के समछ के खोले जा सकेंगे बिना अनुमति सील खोलने या जांच में सहयोग नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें