लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं AICC अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी निहारिका सिंह ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तृत एवं महत्वपूर्ण चर्चा हुई। निहारिका सिंह ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि भोगनीपुर के प्रत्येक वर्ग, गरीब, किसान, युवा, महिला और आमजन के हक, सम्मान एवं न्याय की लड़ाई उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
मुलाकात के दौरान आगामी राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। यह भेंट भोगनीपुर क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखी जा रही है।









