कालपी (जालौन)। बीती देर शाम उप जिलाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ कदौरा कस्बा की विभिन्न सड़कों में फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया।
शुक्रवार की देर शाम उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य क्षेत्राधिकारी राजेश कमल थाना अध्यक्ष कदौरा प्रबंधन सिंह आदि पुलिस बल के साथ थाना प्रांगण से फ्लैग मार्च का आगाज करते हुए कदौरा बाजार से होते हुए बस स्टॉप हमीरपुर सड़क से होते हुए बाजार की विभिन्न सड़कों में भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया साथ में अधिकारियों ने मिलने वाले व्यापारियों से बातचीत कर दिशा निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि कदौरा कस्बा एवं क्षेत्र में अमन शांति माहौल को बिगाड़ने में किसी भी व्यक्ति ने कोशिश की ऐसे व्यक्तियों के सारे मंसूबे ध्वस्त कर कानून का शिकंजा कसकर मुकदमा कायम कराकर जेल की सलाखों के पीछे भिजवाना हम लोगों की पहली प्राथमिकता होगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









