बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, उरई रेफर

कुठौंद(जालौन)। थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम लोहई निवासी 45 वर्षीय शीलू तिवारी पुत्र कैलाश नारायण तिवारी शुक्रवार को मोटरसाइकिल से माधौगढ रोड पर पुष्पांजलि गेस्ट हाउस के सामने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि के पास उनकी मोटरसाइकिल की बोलेरो वाहन यूपी 92 क्यू 9050 से लगभग समय 7:30 पर टक्कर हो गई। हादसे में शीलू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।ओर टक्कर मै घायल युवक बोलोरो गाड़ी में फस गया और माधौगढ स्टैंड तक बोलेरो गाड़ी में फंसा रहा जिसके कारण वह खून से लतपथ हो गया
घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। इसी दौरान माधौगढ़ तिराहे पर भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने बोलेरो को जाते हुए देखा तो पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शीलू तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उरई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों और बोलेरो चालक की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टर -अनूप मिश्रा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें