चोरी की बाइक पर बकरी लादकर जा रहे थे तीन लोग, शिवली पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात। शिवली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो किशोर बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बकरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार शिवली थाना पुलिस रामगंगा नहर पटरी स्थित रामगढ़ पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भेवान की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग बिना हेलमेट के आते दिखाई दिए। मोटरसाइकिल पर एक बकरी भी लदी हुई थी। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनकी पहचान शिवा दीक्षित निवासी चाट निवादा, थाना रसूलाबाद और दो किशोर बाल अपचारियों के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को 15/16 अगस्त की रात आगू रोड, थाना अकबरपुर क्षेत्र से चोरी किया गया था। वहीं 20 अगस्त को रूरा थाना क्षेत्र में रिंद नदी के पास बकरी चरा रहे किसान की बकरी चोरी की गई थी।
जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना अकबरपुर में मुकदमा दर्ज है, जबकि बकरी चोरी के मामले में थाना रूरा में मुकदमा पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर शिवा दीक्षित को पुलिस हिरासत में लिया गया और दोनों किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
शिवली थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी: चोरी की एक बकरी, मोटरसाइकिल संख्या UP 77 P 0644, 180 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अकबरपुर, रूरा और शिवली थाने में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें