दिव्यांग महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज और दरवाजे पर गंदगी फैलाने का लगाया आरोप

कुठौंद(जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख दिवारा में एक दिव्यांग महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज करने और उसके घर के दरवाजे पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्राम भदेख निवासी निर्मला देवी पत्नी हरिशंकर ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रकाश पुत्र घनीराम और अटल उर्फ गोबिंद पुत्र हरिशंकर द्वारा उसके साथ गाली-गलौज की जाती है। महिला का आरोप है कि दोनों लोग उसके घर के दरवाजे पर गंदगी फैलाते हैं, जिससे उसे और उसके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह दिव्यांग है और उसके दोनों पैर कटे हुए हैं। ऐसे में घर के दरवाजे पर गंदगी फैलाने और आए दिन गाली-गलौज किए जाने से उसे काफी परेशानी हो रही है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की जाती है।

पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टर -अनूप मिश्रा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें