डीएम और एसपी ने किया थाना कुठौंद तथा सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण

कुठौंद (जालौन)। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार ने शनिवार को कुठौंद क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से संबंधित विभागों में हलचल मच गई।

सबसे पहले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कुठौंद का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों की उपस्थिति तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण करने तथा क्षेत्र में प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पशु चिकित्सालय कुठौंद के निरीक्षण के दौरान पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रही पशु चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं अभिलेखों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद विकासखंड कुठौंद कार्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अजय सिंह एवं थाना कुठौंद प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे, खण्ड विकाश अधिकारी अरुण कुमार सिंह,सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर -अनूप मिश्रा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें