जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में कानपुर देहात में विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयक द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पौष्टिकता का जायजा लिया। अधिकारियों ने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में संवाद भी किया। अधिकारियों ने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें