कालपी (जालौन)। मंगलवार के दिन टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने राजेपुरा निवासी शालू पुत्र नाजिम अपने पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना पर कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 170 126 135 के चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजा चौकी प्रभारी की इस कार्यवाही से पीड़ित ने राहत की सांस ली।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














