कानपुर देहात। बरौर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी परीक्षित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव सैदलीपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।









