विधायक अमिताभ बाजपेई का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान व फल वितरण

 

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के आर्य नगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर दर्जनों यूनिट रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों की जान बचाने में सहायता मिल सके।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। कार्यक्रम में समाजसेवा और मानवता का संदेश देते हुए सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आलेख सिंह चौहान (नगर सचिव, युवजन सभा), केशव यादव (किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष, युवजन सभा) सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक अमिताभ बाजपेई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें