हल्का इंचार्ज ने वारंटी को दबोच कर भेजा जेल

कालपी जालौन – परिवार अदालत आदेश से पत्नी भरण पोषण धनराशि न देना तथा अदालत से बार-बार गैरहाजिर होना पति अभियुक्त को महंगा पड़ा वही हल्का इंचार्ज ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर वारंट तहत पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक रामजीलाल ने उरई परिवार अदालत से आए हुए वारंट को कार्यालय से प्राप्त कर पुलिस बल के साथ वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में जुटे हुए थे वहीं मुखबिर की सूचना मिलते ही वारंटी अभियुक्त के मकान समीप पहुंचकर ग्राम पंचायत मंगरोल नया पुरवा निवासी वारंटी अभियुक्त देवकीनंदन उर्फ देवकी रमन पुत्र उमेश चंद्र को मकान दरवाजे से चारों तरफ घेर कर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया वही वारंट के तहत पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें